
जनदर्शन न्यूज..! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता श्री पुनमचंद यादव का मंगलवार को निधन हो गया। वे करीब 100 वर्ष के थे और एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उन्हें उज्जैन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बुधवार को अंतिम यात्रा सुबह 11.30 बजे गीता कॉलोनी,अब्दालपुरा से शुरू होगी होगी। अंतिम संस्कार शिप्रा तट पर भूखीमता मंदिर के पास होगा। मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने गहरा दुख जताया है।