किशोर कुमार कन्याल होंगे श्योपुर के नए कलेक्टर, श्योपुर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ बनाये गये निवाडी कलेक्टर.

जन दर्शन न्यूज । श्योपुर। वर्तमान श्योपुर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ का स्थानांतरण निवाडी किया गया हैं । श्री लोकेश कुमार जागिड़ के स्थान पर शाजापुर के पूर्व कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल को श्योपुर का नया कलेक्टर बनाया गया हैं । श्री किशोर कन्याल ग्वालियर नगर निगम आयुक्त के रूप मे भी कार्य कर चुके हैं।
अपनी सादगी के लिए पहचान बनाने वाले किशोर कन्याल लोगों से जुड़कर जमीनी स्तर पर काम करने में यकीन रखते हैं। इसकी बानगी उस वक्त देखने को मिली जब को ग्वालियर नगर निगम के निगमायुक्ति हुआ करते थे। उस वक्त वृद्धजन पेंशन के लिए एक बुजुर्ग महिला काशीबाई नगर निगम मुख्यालय पहुंची, लेकिन काशीबाई सीढ़ी नहीं चढ़ सकी और एक सीढ़ी पर ही बैठ गई। इतने में किशोर कन्याल आ गए। उन्होंने बुजुर्ग महिला को सीढ़ी पर बैठा देखा तो खुद भी सीढ़ी पर बैठ गए। उन्होंने बुजुर्ग महिला से शिकायत सुनी। महिला ने बताया कि पेंशन नहीं मिल रही है। इस पर निगमायुक्त रहे किशोर कन्याल ने तुरंत ही बुजुर्ग महिला की पेंशन शुरू करवा दी।
फरवरी 2023 में किशोर कन्याल ने अपनी बेटी की शादी की थी जिसमे किशोर कन्याल ने बेसहारा लोगों को बेटी की शादी में आमंत्रित किया और उन्हें होटल में खुद खाना परोसकर खिलाया था। श्री किशोर कन्याल की बेटी भी खाना परोसते हुए नजर आई थीं।